CG BREAKING : रायपुर में बड़ा अफसर बदला!

CG BREAKING : रायपुर में बड़ा अफसर बदला!

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने एक अहम प्रशासनिक फेरबदल करते हुए गृह विभाग के सचिव IAS रमेश कुमार शर्मा को नई जिम्मेदारी सौंप दी है। राज्य शासन ने उन्हें आयुक्त, सहकारिता एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां नियुक्त किया है।

यह आदेश सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) की ओर से जारी किया गया है। मंत्रालय से जारी आदेश पर सचिव रजत कुमार के हस्ताक्षर हैं।

प्रशासनिक गलियारों में इस नियुक्ति को महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि सहकारिता विभाग राज्य की कई प्रमुख योजनाओं और समितियों से जुड़ा हुआ है।

सरकार के इस फैसले के बाद अब सहकारिता विभाग में नई कार्यशैली और नई प्राथमिकताओं को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। आने वाले दिनों में विभागीय स्तर पर कई अहम निर्णय देखने को मिल सकते हैं।