G7 Summit 2026: पीएम मोदी फ्रांस के लिए रवाना, मैक्रों और फिको से करेंगे अहम मुलाकात

G7 Summit 2026: पीएम मोदी फ्रांस के लिए रवाना, मैक्रों और फिको से करेंगे अहम मुलाकात

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को फ्रांस और स्लोवाकिया की एक हफ्ते की यात्रा पर रवाना हो गए हैं। इस दौरान वह जी7 समिट में हिस्सा लेंगे और दुनिया के नेताओं के साथ कई द्विपक्षीय और वैश्विक मुद्दों पर बातचीत करेंगे।

रवाना होने से पहले दिए बयान में पीएम मोदी ने कहा कि भारत की रणनीतिक सोच में फ्रांस की खास जगह है। वहीं, स्लोवाकिया की उनकी यात्रा एक ऐतिहासिक मील का पत्थर है और इससे दोनों देशों के बीच बढ़ते रिश्तों को और मजबूती मिलेगी। 1993 में स्लोवाकिया की आजादी के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा है।

पीएम मोदी ने क्या कहा?

उन्होंने ने कहा, “भारत की रणनीतिक सोच में फ्रांस का खास स्थान है। इस साल की शुरुआत में राष्ट्रपति मैक्रों भारत आए थे और हमने अपने रिश्तों को ‘विशेष वैश्विक रणनीतिक साझेदारी’ के स्तर तक पहुंचाया था।”

पीएम मोदी ने आगे कहा, “जब मैं नीस में राष्ट्रपति मैक्रों से मिलूंगा तो हम फरवरी के बाद हुई प्रगति की समीक्षा करेंगे और अपने सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए अगले कदमों पर चर्चा करेंगे। मैं आपसी हित के अहम वैश्विक मुद्दों पर भी बातचीत करने के लिए उत्सुक हूं।”