AMERICA IRAN ATTACK : अमेरिका ने ईरान पर फिर किया हमला

AMERICA IRAN ATTACK : अमेरिका ने ईरान पर फिर किया हमला

रायपुर डेस्क। दुनिया को राहत देने वाला सीजफायर ज्यादा दिन नहीं टिक सका। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। अमेरिकी सेना ने ईरान के दक्षिणी इलाके में बड़ा सैन्य हमला किया है। बंदर अब्बास और केश्म पोर्ट पर हुई इस कार्रवाई के बाद पूरे मध्य पूर्व में हलचल मच गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका ने ईरान के मिसाइल लॉन्च साइट, ड्रोन बेस और निगरानी केंद्रों को निशाना बनाया।

बताया जा रहा है कि होर्मुज जलडमरूमध्य में अमेरिकी युद्धपोतों को निशाना बनाए जाने के बाद अमेरिका ने यह जवाबी हमला किया। दूसरी तरफ ईरान ने इसे सीजफायर का खुला उल्लंघन बताया है और आरोप लगाया है कि अमेरिका ने उसके तटीय इलाकों और तेल टैंकरों को भी निशाना बनाया।

कुछ हफ्ते पहले ही दोनों देशों के बीच संघर्ष रोकने के लिए सीजफायर हुआ था, लेकिन अब ताजा हमले ने पूरे समझौते पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी ईरान को सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर समझौते पर सकारात्मक जवाब नहीं मिला तो कार्रवाई और तेज हो सकती है। अब पूरी दुनिया की नजर मध्य पूर्व पर टिक गई है।