RAIPUR NEWS : मंत्रालय पहुंचते ही 900 कर्मचारियों को लगा झटका…
रायपुर. रायपुर में शुक्रवार सुबह छत्तीसगढ़ मंत्रालय का ऑनलाइन अटेंडेंस सिस्टम अचानक ठप पड़ गया। सुबह ठीक 10 बजे दफ्तर पहुंचे करीब 900 अफसर और कर्मचारी थंब मशीन के सामने अपनी उपस्थिति दर्ज कराने पहुंचे, लेकिन मशीन ने काम करना ही बंद कर दिया।
करीब आधे घंटे तक सब लोग मशीन के सामने मशक्कत करते रहे। बाद में अधीक्षण शाखा से सूचना आई कि बायोमैट्रिक सर्वर डाउन है, इसलिए अटेंडेंस नहीं हो पाएगा। बताया गया कि तकनीकी दिक्कत भारत सरकार की तरफ से आई है।
इसके बाद सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने-अपने सेक्शन में रजिस्टर पर हस्ताक्षर कर उपस्थिति दर्ज करनी पड़ी। 1 जनवरी से मंत्रालय में बायोमैट्रिक अटेंडेंस लागू है और तब से पहली बार इतना बड़ा सिस्टम क्रैकडाउन देखने को मिला। दोपहर तक भी सिस्टम पूरी तरह ठीक नहीं हो सका।

Reporter 